सर दोराबजी टाटा की खेल विरासत पर प्रदर्शनी शुरू
जमशेदपुर, अगस्त 29 -- सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील की ओर से सेलिब्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स : सर दोराबजी टाटा की विरासत नामक विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कोलकाता के बाद प्रदर्शनी अब जमशेदपुर पहुंची है और 29 अगस्त तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आम लोगों के लिए खुली रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सर दोराबजी टाटा पार्क में पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदरा रामम ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डॉ. टी. मुखर्जी सहित कंपनी के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी में दुर्लभ तस्वीरों, ऐतिहासिक पत्राचार, स्मृति चिह्नों और प्रस्तुतियों के माध्यम से सर दोराबजी टाटा के खेलों और ओलंपिक आंदोलन में योगदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.