सहारनपुर, मई 10 -- नानौता। नगर के बस स्टैंड स्थित जय दुर्गे प्रिंटर्स पर सर्व समाज के लोगों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। भाजपा नेता यशवंत राणा ने महाराणा प्रताप के जीवन, त्याग, शौर्य और स्वाभिमान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुनील मित्तल, संदीप जैन, नेत्रपाल सिंह चौहान, भगवान सिंह, विवेक सिंघल, दिग्विजय सिंह तथा महकार पुंडीर बंटी आदि रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती यह भी पढ़ें- जयंती पर महान योद्धा को किया याद यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप ने राष्ट्र रक्षा के लिए दे दिया बल...