कानपुर, अप्रैल 5 -- सरसौल। महाराजपुर के नागापुर में गंगा तट पर विराजित परशुराम धाम में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया महोत्सव सर्व समाज के लोग मिलकर मनाएंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चाणक्य वंशज संगठन ने रविवार को परशुराम मंदिर परिसर में बैठक की। कार्यक्रम के प्रमुख पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजक तो चाणक्य वंशज संगठन है लेकिन 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया महोत्सव सर्व समाज मिलकर मनाएगा। समाज से जुड़े सभी लोगों की सहभागिता बढ़-चढ़कर होगी। उन्होंने बताया कि 17,18 व 19 अप्रैल को तीन दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव मनाया जाएगा। नर्मदेश्वर शिवलिंग व शिव परिवार की मंदिर परिसर में स्थापना होगी। 101 बटुकों का यज्ञोपवीत नि:शुल्क संगठन कराएगा। भगवान परशुराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.