बागपत, अप्रैल 11 -- दाहा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी के छात्र छात्राओं ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली। छात्र छात्राएं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाकर गांव की गलियों से होकर निकले। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी में शनिवार को स्कूली बच्चों ने बैंड बाजों के साथ गांव की गलियों से होकर रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव ने कहा कि शिक्षित समाज ही उन्नति कर पाता है। कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं रह गई है। युद्व के मैदान से लेकर खेल का मैदान रहा हो या फिर आसमान में उड़ान भरने की बात रही हो हर क्षेत्र में बेटियां बेटों से आगे दिखाई दे रही है। बच्चों ने रैली के माध्यम से घर घर शिक्षा की अलग जगाई। विद्यालय प्रबंधक दे...