जौनपुर, मार्च 16 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सर्ववैश्य समाज क्षेत्रीय समिति को शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर उपलब्ध कराया गया है। मुख्य सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू और सलाहकार इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने यह डीप फ्रीजर समिति को समर्पित किया। यह सुविधा सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी। आलोक गुप्ता ने बताया कि कई बार किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में देरी हो जाती है तो शव को सुरक्षित रखना कठिन हो जाता है। बर्फ की व्यवस्था करना और उसका खर्च उठाना गरीब परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। डीप फ्रीजर की सुविधा से शव को सुरक्षित रखना आसान होगा और लोगों को राहत मिलेगी। उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि इससे जरूरत पड़ने पर शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा और हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। अध्यक्ष राजकुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.