सर्व वैश्य समाज महासंघ के अध्यक्ष बने आशीष
गंगापार, अगस्त 20 -- सर्व वैश्य समाज महासंघ, उत्तर प्रदेश की एक बैठक बुधवार को सहसों में राजेंद्र केसरवानी पप्पू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहसों निवासी आशीष केसरवानी को सर्व वैश्य समाज महासंघ, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य पूरे उत्तर प्रदेश के वैश्य/बनिया समाज को एक मंच पर लाना है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामबाबू केसरवानी, डॉ राकेश केसरवानी, कमलेश गुप्ता, मोहित केसरवानी, नीरज जायसवाल, मोहित अग्रहरि, रवि केसरवानी, जयेश केसरवानी, आलोक गुप्ता, सुनील सदावर्त, जय प्रकाश केशरी, बबलू जारी, योगेश केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.