सर्व वैश्य समाज के जलाभिषेक में दिखेगी समरसता
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। सर्व वैश्य समाज 26 अगस्त को काशी विश्वनाथ का गंगा-यमुना और सरस्वती के पवित्र जल से अभिषेक करेगा। रविवार को सर्व वैश्य समाज जलाभिषेक समिति की आयोजन के संबंध में सर्किट हाउस में हुई बैठक में अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि यह धार्मिक अनुष्ठान अपने आप में अनोखा होगा। समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि समाज की महिलाएं गंगा-यमुना, सरस्वती और सरयू का जल, दूध, पंचामृत, गन्ने के रस से भरे कलश लेकर लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन से ढोल नगाड़े, डमरू दल, लाग-विमान, भगवान के स्वरूप के साथ विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवा पीढ़ी में सनातन संस्कृति के प्रति आस्था जागृत किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: द्वादश ज्योर्तिंगों का सामूहिक अभिषेक हुआ महामंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.