शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा की बैठक महानगर अध्यक्ष प्रभा गुप्ता के दलेलगंज स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन का स्थापना दिवस एवं फाउंडर डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला महामंत्री कल्पना गुप्ता ने तीज महोत्सव के आयोजन की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महानगर अध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने मनोरंजक खेलों का आयोजन कराया, जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद चाय पार्टी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभा गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में संरक्षक रम्मन गुप्ता, संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिवा गुप्ता, सुधा गुप्ता, रेनू गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, निशि गुप्ता, नीलम गुप्ता, श्वेता गुप्ता, सं...