वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को तुलसीघाट पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ.राजेश मिश्रा एवं विधायक नीलकंठ तिवारी रहे। अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.कमलाकांत उपाध्याय ने की। आरंभ में डॉ.पवन शुक्ल के निर्देशन में वैदिक एवं पौराणिक मंगलाचरण हुआ। स्वागत डॉ.राजेश पाठक,संचालन डॉ.गणेशदत्त शास्त्री एवं धन्यवाद ज्ञापन बसंत राय ने किया। पं.कृष्णानंद चौबे, दिनेशचंद्र उपाध्याय, प्रो. राघवराम मिश्र, पं.आशीष शर्मा, डॉ.अमित तिवारी, डॉ.विद्यासागर पांडेय, डॉ.रविरंजन शर्मा, डॉ.श्रेयांस द्विवेदी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...