सर्व ब्राह्मण महासभा के नगराध्यक्ष बने डॉ. जितेन्द्र कौशिक
बिजनौर, जून 12 -- सर्व ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार के तहत धामपुर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र कौशिक 'चवन्नी वाले' को नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने की है। इस अवसर पर अनिल शर्मा एडवोकेट सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण महासभा और अधिक सशक्त होकर समाजहित एवं संगठन विस्तार के लिए प्रभावी कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.