सर्व कल्याण की कामना से किया यज्ञ
वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी। वैदिक विद्वान के. वेंकटरमण घनपाठी के हनुमान घाट स्थित आवास पर शनिवार को यज्ञ हुआ। वैदिक ब्राह्मणों ने सर्व कल्याण की कामना से श्रावण कृष्ण तृतीया पर यह आयोजन किया। घनपाठी ने बताया कि भगवान शिव की उपासना के लिए श्रावण मास सर्वश्रेष्ठ माना गया है। काशी भगवान विश्वनाथ की नगरी , इसलिए यहां श्रावण में दर्शन, पूजन, जप-तप एवं अभिषेक का फल कई गुना बढ़ जाता है। श्रावण में भगवान शिव का जलाभिषेक, गंगाजल अभिषेक, दुग्धाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, मधु, दही, घृत एवं शर्करा से अभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.