मुरादाबाद, जून 11 -- लाइनपार हनुमान नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में हरि कथा का आयोजन किया गया। इसमें कथा व्यास दिनेश गोस्वामी ने कहा श्री हरि ही सर्वोपरि हैं। सभी देवी देवता उनके ही अंग हैं। किसी भी देवी देवता की पूजा करो सब उन्हें ही पहुंचती है। वह मोक्ष के प्रदाता है। यह हम केवल मनुष्य योनि में ही प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया लाखों योनियों में पुण्य कर्म करने के बाद ही हमें मनुष्य का जन्म मिलता है। इसका उद्देश्य ही प्रभु की भक्ति कर मोक्ष प्राप्त होता है। जो प्रभु की भक्ति में लीन रहते हैं वह मुक्ति पा जाते हैं। जो संसारिक कर्मों में उलझ जाते हैं वह आवागमन के चक्र में फंसे रहते हैं। व्यवस्था में मनोहर लाल शर्मा, देवेंद्र सिंह, दीपा शर्मा, प्रदीप सिंह, सुनील शर्मा, दीपेंद्र अग्रवाल, कुसुम लता, सुरेश चंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.