मैनपुरी, मार्च 22 -- जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालक) विद्यालय भोगांव और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय बेवर में प्रवेश के लिए छात्रों की प्रवेश परीक्षा कराई गई। रविवार को शहर के चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ये परीक्षा हुई। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा छह से लेकर कक्षा नौ तक की कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में पंजीकृत 1945 में से 1643 बालक-बालिकाओं ने परीक्षा दी। 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को शहर के आरसी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं की प्रवेश परीक्षा कराई गई। सुबह 10 बजे से ही छात्रों को लेकर परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक पहुंचने लगे थे। 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.