रांची, दिसम्बर 14 -- राहे, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना सत्र 2024-25 के घोषित परिणाम में राहे प्रखंड के सर्वोदय स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। यह परिणाम रविवार की शाम घोषित किया गया। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से कमजोर आठवीं कक्षा उत्तीर्ण करनेवाले विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के बाद कक्षा नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। सभी सफल छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक हाराधन महतो, निदेशक सुनील कुमार महतो, प्राचार्य ज्ञान महतो और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.