बरेली, मार्च 1 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने रविवार को भोजीपुरा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में यूपी सिडको के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय में स्टाफ क्वाटर, छात्रावास, कक्षाओं और बाउंड्री वाल की मरम्मत, रंगाई-पुताई व टाइलीकरण आदि का कार्य कराया गया है। छात्रावास की बाउंड्री वाल पर सुरक्षा की दृष्टि से वाई शेप में एंगिल लगाकर कटीले तारों को लगाया गया है, जिससे कोई अनाधिकृत व्यक्ति बाउंड्री वाल फांद कर प्रवेश न कर सके। डीएम ने कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ने बताया कि उक्त कार्य का अभी 50 प्रतिशत भुगतान हुआ है ज़ब कि कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेख...