मिर्जापुर, मार्च 17 -- लालगंज। अन्तरराष्ट्रीय संस्था मानव-मिलन के तत्वावधान में नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि महाराज के नेतृत्व में निकाली गई सर्वोदय शांति पदयात्रा सोमवार को लालगंज पहुंची। बीते छह जनवरी को नेपाल के पोखरा से शुरू हुई पदयात्रा बुध निवास और लुम्बिनी होते हुए वाराणसी के रास्ते यहां पहुंची। पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा में डॉ. मणिभद्र मुनि ने कहा कि संस्था का मूलमंत्र संयम और सेवा का अनुपम मिश्रण है। उन्होंने कहा कि मानवता की एकता ही एकमात्र सत्य है और मानव-मिलन इसी एकता को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। यह यात्रा समाज में शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को जागृत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। संस्था आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ व्यापक सामाजिक सुधारों पर भी केंद्रित है। उन्होंने अंधविश्वास के विरुद्ध वैचारिक मंच प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.