देवरिया, मार्च 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा रामपुर कारखाना विकास खंड में संचालित आवासीय जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मेहरौना में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 की रिक्त सीटों के लिए होने वाली वर्ष 2026-27 प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 375 छात्रों ने आवेदन किया है। 15 मार्च को सर्वोदय विद्यालय पर पूर्वाह्न 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक आयोजित होगी।विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु रिक्त 70 सीटों के सापेक्ष 192 छात्रों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार कक्षा 7 हेतु रिक्त 6 सीटों के सापेक्ष 34, कक्षा 8 में रिक्त 12 सीटों के सापेक्ष 43 छात्रों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार कक्षा 9 में रिक्त 9 सीटों के सापेक्ष 106 छात्रों ने आवेदन किया है। इस प्रकार कक्षा 6, 7, 8 व 9 के कुल 97 रिक्त सीटों के सापेक्ष 375 छात्रों ने आवेदन किया। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.