पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में पूरे झारखंड राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचने वाली सतबरवा की बेटी सना आफरीन की सफलता आज पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी हुई है। सना की इस असाधारण उपलब्धि पर सतबरवा सर्वोदय प्लस-2 के शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सफलता के उन अनछुए पहलुओं को साझा किया जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि सना की इस ऐतिहासिक सफलता की सबसे बड़ी नींव उनका अटूट अनुशासन रहा है। सना कौन कौन बनेगा हजार पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यालय में सना की उपस्थिति सबसे ज्यादा रही, जो उनके लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए सतत् मोटिवेशनल क्लास ...