औरैया, अप्रैल 10 -- फफूंद, संवाददाता। विकासखंड भाग्यनगर के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूंद के चार छात्रों का चयन जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के लिए हुआ है। छात्रों के चयन से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चयनित छात्र आभाष, पीयूष, अखिलेश और नक्श अब कक्षा छह से बारह तक की पढ़ाई जनपद इटावा के कांधनी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में करेंगे। बताया गया कि समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित इस आवासीय विद्यालय में कम आय वर्ग के अभिभावकों के बच्चे आवेदन के पात्र होते हैं। चयन प्रक्रिया प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होती है, जिसके लिए छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही तैयार किया जाता है। प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को नियमित अभ्यास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। श...