लखनऊ, मार्च 14 -- समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार व 22 मार्च को आयोजित की जाएगी। कक्षा छह से कक्षा नौ तक प्रवेश के लिए 10790 सीटें हैं और प्रवेश के लिए 68780 आवेदन फॉर्म आए हैं।समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छात्र पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर जाएं। सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा छह से कक्षा नौ तक बालक वर्ग में 7452 और बालिका वर्ग में 3338 सीटें खाली हैं। 10790 सीटों के सापेक्ष जो 68780 आवेदन फॉर्म आए हैं, उसमें बालक वर्ग के 44743 और बालिका वर्ग के 24037 आवेदन फॉर्म आए हैं। सर्वोदय स्कूलों में विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.