नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कक्षाओं यानी नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के लिए आवेदन दो मार्च से शुरू होंगे। सीटों की संख्या की जानकारी हर स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शित की जाएगी। इसमें केवल वे आवेदन करने के पात्र होंगे जो दिल्ली के निवासी हैं। इसमें उन छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जो सर्वोदय विद्यालय के एक किलोमीटर के आसपास रहने वाले होंगे। साथ ही, तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले उन बच्चों भी मौका मिलेगा, जिनके एक किलोमीटर के अंदर कोई सर्वोदय विद्यालय नहीं है। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि नर्सरी में दाखिले के लिए तीन से चार वर्ष की आयु सीमा है। केजी के लिए चार से पांच वर्ष और पहली कक्षा के लिए पांच से छह वर्ष आयु होनी चाहिए। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.