लखनऊ, सितम्बर 6 -- प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 'प्रोजेक्ट प्रवीण' के तहत प्रदेश के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रशिक्षण का लक्ष्य 31 प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं को सौंपा गया है। सभी चयनित संस्थाओं को प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, उनका अनुमोदन कराने, विद्यार्थियों का पंजीकरण करने और बैच गठित करने की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी करनी होगी। आगामी 30 सितंबर तक सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षण शुरू करना अनिवार्य होगा।

कौशल विकास और उद्यमशीलता व्यावसा...