लखनऊ, अप्रैल 25 -- यूपी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के छात्रों ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 99.19% और इंटरमीडिएट का 99.03% है।कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 2457 विद्यार्थी शामिल हुए और इसमें से 2437 विद्यार्थी पास हुए। हाईसकूल में गाजीपुर के सैदपुर बालिका विद्यालय की उजाला निषाद ने 94.33%, प्रयागराज के कौड़िहार की अनुष्का त्रिपाठी ने 93.16%, बांदा के हरदौली के पवन कुमार ने 92.67%, भदोही के आदर्श कुमार ने 92.66% व चंदौली के सुनील कुमार ने 92.50% अंक हासिल किए हैं। यह भी पढ़ें- मां शिवकुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत परिणाम इंटरमीडिएट में भी 99.03% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।गाजियाबाद के जय प्रकाश नारायण ...