गोड्डा, जनवरी 6 -- ललमटिया, प्रतिनिधि। लोहंडिया में संचालित सर्वोदय विद्यापीठ का 25 वर्ष पूरा होने पर विद्यालय परिवार की ओर से मंगलवार को रजत जयंती समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ताला मरांडी, बेंजामिन मुर्मू ,राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक माधव चंद्र चौधरी, डॉ ओमप्रकाश मनोहर वैद्य विश्वनाथ साह, अशोक गुप्ता,एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हैप्पी कुमार के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सर्वोदय विद्यापीठ के 25 वर्ष के सफर का वृत्त संप्रेषण विद्यालय के संरक्षक सह संस्थापक चिंतामणि गुरुजी के द्वारा किया गया। रजत जयंती समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों के मन को मोह लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.