सर्वोदय मंडल ने तिरंगे के साथ निकाली प्रभातफेरी
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- सीतामढ़ी। अखिल भारत सर्वोदय मंडल की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सम्मेलन के अंतिम दिन सर्वोदय मंडल ने शहर में तिरंगा व बैनर के साथ प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभातफेरी पासवान चौक हिसारिया विवाह भवन से निकला और सर्वोदय व सामाजिक साथियों द्वारा पुनर्जीवित लक्ष्मणा नदी का अवलोकन किया। प्रभातफेरी में गांधीजनों ने सीतामढी शहर के उन स्थानों का भी दर्शन किया, जहां-जहां गांधीजी 1927 और 1934 के भूकंप में आये थे। प्रभातफेरी के क्रम में गांधीजन रेलवे-स्टेशन सीतामढी पहुंचे, जहां गांधी जी ने प्रार्थना सभा की थी। फिर स्वराज आश्रम (ठाकुर नबाब सिंह के घर)का दर्शन किया। जहां आश्रम नही, अब दुकानें हैं। वहां से श्रद्धानंद अनाथालय पहुंचे, जिसका शिलान्यास बाबा नरसिंह दास जी ने बापू से कराया था। फिर गांधीजन खादी भण्डार पहुंचे, वहां भी गांधी जी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.