सहारनपुर, जनवरी 1 -- सर्वोदय ज्ञान स्कूल में नव वर्ष के आगमन पर विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन कर जगत कल्याणी मां दुर्गा का प्रसाद स्टेट हाइवे पर वितरित किया गया। वहीं युवाओं ने देर रात तक नगर में आतिशबाजी कर नववर्ष का जश्न मनाया। गुरुवार को स्कूल परिसर में नव वर्ष के आगमन पर विद्यालय के अध्यापक व अध्यापिकाओं ने प्रभु भजन कीर्तन का आनंद लिया। प्रधानाचार्य रुपेश कुमार सैनी ने कहा कि नव वर्ष हमारे लिए कितना शुभ होगा यह हमारे कर्मों पर निधार्रित है। अनीता सैनी, शिव कुमार, वंदना धु्रव, सपना गुप्ता, संदीप धीमान आदि मौजूद रहे। वहीं बुधवार देर रात 12 बजे के बाद युवाओं ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में आतिशबाजी कर नववर्ष का स्वागत किया। ठंड के बीच हुई आतिशबाजी से आसमान जगमग दिखाई दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.