बलिया, मार्च 16 -- बलिया, संवाददाता। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्व नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) बस्तौरा रसड़ा की शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा विद्यालय पर रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। इसमें कक्षा छह से नौवीं तक के 657 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 567 छात्रों ने परीक्षा दिया तथा 90 छात्र अनुपस्थित थे, जो आवेदन किए छात्रों की संख्या का लगभग 13 फीसदी है।विद्यालय में प्रवेश के लिए कक्षा छह में 336 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें 292 ने परीक्षा दिया तथा 44 अनुपस्थित रहे। इसी तरह कक्षा सात में 75 आवेदन किए थे, इसके सापेक्ष 65 ने परीक्षा दिया, जबकि 10 गैरहाजिर रहे। कक्षा आठ में 102 ने आवेदन किया था, इसमें 91 ने परीक्षा दिया और 11 ने इम्तहान छोड़ दिया। इसी तरह कक्षा नौ में 144 छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन क...