सर्वोदय आश्रम के संस्थापक सदस्य की 122वीं जयंती मनाई
पूर्णिया, जुलाई 22 -- रानीपतरा, संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित सर्वोदय आश्रम में बुधवार को आश्रम के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय बैद्यनाथ चौधरी की 122वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन, आदर्शों और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय आश्रम के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप मेहता ने की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बैद्यनाथ चौधरी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक उत्थान, सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बैद्यनाथ चौधरी ने सर्वोदय आंदोलन की भावना को मजबूत करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.