मधुबनी, मई 14 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार कांग्रेस द्वारा चलाए गए सर्वोदय संकल्प शिविर एवं राष्ट्र निर्माण अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने पर प्रकाश चंद्र झा को सम्मानित किया गया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रदेश नेतृत्व की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु मौजूद थे। उन्होंने कहा कि प्रकाश चंद्र झा का योगदान उल्लेखनीय रहा है और ऐसे समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...