लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जायेगा। यदि किसी का भी कोई वाद सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित है और वह अपने मामले को समाधान समारोह में शामिल कराना चाहता है तो गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcqMsZ8 एवं https://forms.gle/iqxefqF4BCWzukoP6 पर 31 मई तक भर सकता है। यह गूगल फार्म सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर भी उपलब्ध है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सर्वो...