रांची, जून 25 -- फूड सेफ्टी अफसर के रूप में जमशेदपुर में नियुक्त किए गए भोला शंकर ने अपनी नियुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस नियुक्ति के लिए उन्होंने 10 वर्षों तक संर्घष किया है। सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। आज सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही उन्हें खुशी का यह मौका मिल पाया है। बेटे के चयन से आज पूरा गांव खुश है: शिव भारतबोरेया, कांके निवासी शिव भारत साहू भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित थे। उनके पुत्र उमेश कुमार का चयन फूड सेफ्टी अफसर के रूप में हुआ है। साहू कहते हैं वह एक मामूली किसान हैं, लेकिन उनका बेटा आज अफसर बन गया। उनके जीवन में इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती है। बेटे के चयन से आज पूरा गांव खुश है। लोग घर आकर बधाइयां दे रहे हैं।पिछले पांच साल में 38903 नियुक्तियांवर्ष जेएसएससी से नियुक्ति जेप...