रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विगत दिवस ऋषिकेश में पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताकर नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग घटनाक्रम की समीक्षा की। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा नगर निगम के कई वार्डों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इस घटना के पहले दिन ही उन्होंने स्वयं डीएफओ वन प्रभाग से दूरभाष पर वार्तालाप कर स्थिति की जानकारी ली थी और सभी पक्षों से संयम, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया था। इसके उपरांत दूसरे दिन उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा तथा मामल...