हापुड़, जनवरी 9 -- थाना धौलाना पुलिस ने तीन जनवरी की देर रात गांव उदयपुर नगला खसरा संख्या 32 में स्थित सर्वोकॉन फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा कर हिस्ट्री शीटर समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के कब्जे से पुलिस ने 618 किलो तांबा, ट्रैक्टर ट्रॉली, 75 सौ रुपये नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी कि तीन जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर नगला में स्थित सर्वोकॉन फैक्ट्री से चोरों ने तीन जनवरी की रात को करीब 650 किलो तांबे के बंडल को चोरी कर लिया था। कर्मचारी जगमोहन तोमर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हुई थीं। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.