उन्नाव, जनवरी 16 -- बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने ईओ को एक पत्र सौंपते हुए जीआईएस सर्वे पर कड़ी आपत्ति जताई है। सभासदों का कहना है कि नगर के विभिन्न वार्डों में कराए जा रहे सर्वे की जानकारी न तो बोर्ड को दी गई और न ही जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिया गया। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि सर्वे के उपरांत गृहकर और जलकर का निर्धारण किस आधार पर किया जाएगा तथा करदाताओं पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। सभासदों ने कहा कि बिना स्पष्ट दिशा-निर्देशों के किया गया सर्वे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकता है। उन्होंने मांग की कि तत्काल प्रभाव से सर्वे को रोका जाए और बोर्ड बैठक बुलाकर सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। पत्र में सभासद शारदा देवी, गीता रानी, शिव देवी, प्रियंका गौतम, शिखा देवी, रिजवाना, नाशिर, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.