नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भारत में फेस्टिव शॉपिंग पर YouGov और Rukam Capital की सर्वे रिपोर्ट आई है। दिवाली और दूसरे त्योहारों पर खरीदारी के मामले में देश के युवाओं की पसंद अलग-अलग है। भारत कहीं फैशन और मिठाइयों पर ज्यादा पैसा खर्च किया जा रहा है, तो कहीं गिफ्ट, ज्वेलरी और घूमने-फिरने पर। YouGov और Rukam Capital की स्टडी 'जेन जी: ए डीप डाइव इन इंडियाज मोस्ट इन्फ्लुएंशियल कंज्यूमर कोहोर्ट' में यह बात सामने आई है। इस सर्वे में देश के 18 राज्यों के 18 से 29 साल की उम्र के 4,002 युवाओं को शामिल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों के दौरान युवाओं की खरीदारी की पसंद और खर्च करने का तरीका अलग-अलग राज्यों में बदल जाता है। उत्तर भारत में त्योहारों पर ज्यादा खर्च करने का चलन है, जबकि दक्षिण भारत के युवा परंपरा के साथ अपनी पसंद के मुताबिक खरीदारी...