प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। जिले में बौद्धिक रूप से कमजोर बच्चों की पहचान और सहायता के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से विशेष सर्वे किया जा रहा है। ब्लॉक और गांव स्तर पर कैंप लगाकर ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 550 बौद्धिक रूप से कमजोर बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें सहायता किट प्रदान की गई है। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या काफी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 106 तथा 2023-24 में 125 बच्चों को सहायता किट उपलब्ध कराई गई थी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पहले ब्लॉक और गांव स्तर पर सर्वे नहीं किया जाता था, जिससे वह सहायता से वंचित रह जाते थे। अब सर्वे में चिह्नित बच्चों का पूरा विवरण तैयार किया जाता है, ताकि उनकी जरूरत के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बच्...