मधेपुरा, अगस्त 11 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाकपा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के क्रम में सोमवार को प्रखंड में पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। शाहपुर संथाली टोला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से यात्रा का शुभारंभ किया गया। ढोल-मांदर की धून पर नारे लगाते हुए भाकपा पद यात्रियों ने सड़कों पर भ्रमण किया। दुधैला पेट्रोल पंप के समीप आकर यात्रा का समापन किया गया। मौके पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों के जल-जंगल जमीन की लड़ाई खत्म करने पर तुली हुई है। यह भी पढ़ें- भाकपा ने महंगाई-बेरोजगारी को लेकर निकाली पदयात्रा आदिवासियों को साजिश के तहत अपने हक से महरूम किया जा रहा है। सद...