सर्वे पूरा होने के साथ सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेललाइन बनने की पहल हुई तेज
भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सर्वे पूरा होने के साथ ही सुल्तानगंज-कटोरिया नई रेललाइन बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। नई रेललाइन में बेलहर से सुइया के बीच बनने वाले टनल के फिजिबिलिटी की जांच हो रही है। इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1261 करोड़ की लागत से 74.8 किलोमीटर लंबी परियोजना पर नए साल में काम शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस परियोजना से भागलपुर और देवघर सहित पूरे देश के शिव भक्तों को रेलगाड़ी के माध्यम से सफर करने में आसानी होगी। इस परियोजना के पूरा होने पर रेलवे लाइन की जाल बिछ जाएगी। कई वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कार्य प्रगति में है। टनल के फिजिलिविटी जांच चल रही है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी होते ही रेल लाइन बिछाने का कार्य शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.