सर्वे के समय मौजूद रह कर किसान दर्ज कराएं गन्ना प्रजाति
लखीमपुरखीरी, जून 15 -- गोला गोकर्णनाथ। जिला गन्ना अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्र ने बजाज चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम केशवापुर, निपनिया, सौठन, रजौरा, तुसौरा एवं भल्लिया बुजुर्ग का भ्रमण कर गन्ना फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्ना फसल निरोग एवं स्वस्थ पाई गई। इसके बाद उन्होंने ग्राम हफीजपुर में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गन्ना पेड़ी एवं शरदकालीन पौधे का सत्यापन किया और कोलख-14201, को.शा.-13235, को.-0118 एवं को.शा.-18231 प्रजातियों के प्रदर्शन प्लाट का भी निरीक्षण किया। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि गन्ना सर्वेक्षण के दौरान स्वयं मौजूद रहकर अपनी गन्ना प्रजाति, क्षेत्रफल एवं फसल संबंधी विवरण सही दर्ज कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.