गिरडीह, अप्रैल 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बाकीकला और फुलझरिया पंचायत स्थित पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत स्तर की जलसहिया को सर्वे करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। स्वच्छता विभाग के जमुआ प्रखंड के प्रखंड समन्वयक अमित कुमार मुख्य प्रशिक्षक के रुप में शामिल थे। अमित ने जलसहियाओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करके वैसी जगह जहां सरकारी चापाकल हो, घर का पानी सड़क या सार्वजनिक स्थल में बहता हो उस जगह का चयन करके जल्द रिपोर्ट करें। उक्त जगह पर सोख्ता का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही स्थल का चयन करके नाडेप का भी निर्माण करवाया जाएगा। बाकीकला पंचायत की मुखिया जुलैखा बीबी ने कहा कि जलसहियाओं के सर्वे रिपोर्ट के बाद जल्द ही पंचायत में सोख्ता और नाडेप का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि गांव स्वच्छ रह सके। बैठक मे...