लखनऊ, मार्च 8 -- 40 स्कूलों का चयन, फिर भी साफ-सफाई भगवान भरोसे कई जगह बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ूस्वच्छता के पांच इंडिकेटर पर होना है स्कूलों में सफाई का मूल्यांकनलखनऊ। प्रमुख संवाददाताकेंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने की तैयारी कर रहे नगर निगम की जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। सर्वेक्षण के लिए जिन सरकारी प्राइमरी स्कूलों का चयन किया गया है, वहां भी साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कई स्कूलों में सफाई कर्मचारी तक नहीं पहुंच रहे और कहीं शिक्षक ही बच्चों से झाड़ू लगवाकर परिसर साफ कराने को मजबूर हैं।नगर निगम ने शहर के 40 सरकारी स्कूलों को स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चुना है। इन स्कूलों का निरीक्षण केंद्र सरकार की टीम द्वारा किया जाएगा और साफ-सफाई व स्वच्छता व्यवस्था के आधार पर अंक दिए जाएंगे। लेकिन निरीक्षण से पह...