सर्वे के लिए कुलंजन पहुंची राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम
मेरठ, जून 1 -- सोमवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से गठित शोध दल ने कुलंजन गांव पहुंचकर ब्लोच जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल किए जाने के संबंध में सर्वेक्षण किया। यह पहल जय हिंद सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रयासों के बाद शुरू की गई है। गांव में पहुंचे आयोग के शोध अधिकारी कृष्ण कुमार, अपर शोध अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह एवं राधे कृष्ण ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर ग्रामीणों से चर्चा कर आवश्यक तथ्य संकलित किए। इस दौरान हाजी एहतेशाम खान, शादाब खान, अब्बास खान, नवाब मिया, तंसिफ खान, आसिम खान, मौसम खान, सलमान खान, हाफिज जिया उल हक आदि ग्रामीणों ने सर्वेक्षण कार्य में सहयोग किया। यह भी पढ़ें- सर्वे के लिए कुलंजन पहुंची राज्य पिछड़ा वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.