मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी टीम के सर्वे के बाद जीएमडी रोड के व्यापारियों ने खुद ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर हथौड़ा चलाने शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाने के कार्य में व्यापारियों का स्मार्ट सिटी की टीम सहयोग भी कर रही है। उद्देश्य यह है कि व्यापारियों का कम से कम नुकसान हो। साथ ही, विकास का कार्य भी जीएमडी रोड पर आसानी से 31 मार्च से पहले पूरा किया जा सके। तोड़फोड़ का यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जीएमडी रोड का करीब दौ सौ मीटर का हिस्सा अतिक्रमण के चलते विकास कार्य से छूटा हुआ था। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने छूटा कार्य पूरा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। सोमवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। तय हुआ था कि व्यापारियों की सहमति से ही विकास का कार्य पूरा किया जाए। मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.