महोबा, सितम्बर 11 -- चरखारी, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद खरीफ की फसलें तबाह हो चुकी है। प्रशासन के साथ बीमा कंपनी के द्वारा फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे करने गए कंपनी के दो कर्मचारियों द्वारा किसानों से वसूली में आक्रोशित किसानों ने कर्मचारियों को घेर लिया बाद में सूचना विधायक को दी गई। विधायक के कहने पर ग्रामीणों ने मारपीट कर चूड़ी, पेटीकोट और जूता की माला पहनाकर जुलूस निकाला बाद में पुलिस के हवाले किया। तहसील क्षेत्र के नटर्रा गांव में बीमा कंपनी के द्वारा फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पेटीकोट-ब्लाउज पहना निकाला सर्वेयरों का जुलूस, फसल सर्वे में वसूली पर भड़के किसान; BJP MLA का वीडियो वायरलवसूली की शिकायत गुरुवार को शाम सर्वे करने पहुंचे कंपनी के दो कर्मचारियों ने किसानों से अधिक न...