प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय मार्ग खंड की ओर से चंद्रशेखर आजाद सेतु (फाफामऊ पुल) के चौड़ीकरण को लेकर सर्वे किया जाएगा। शहर उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने पुल पर लगने वाले भीषण जाम का स्थायी समाधान कराने के लिए इसे फोर लेन करने का प्रस्ताव डीएम मनीष कुमार वर्मा को दिया है। इस पर डीएम ने खंड के सहायक अभियंता विशाल सेठ को पुल को चौड़ा करने के लिए उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया है। सहायक अभियंता ने बताया कि पुल के चौड़ीकरण की उपयोगिता का आकलन करने के लिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे की रिपोर्ट सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- मजार तिराहा आरओबी को फोर लेन करने का प्रस्ताव फिर मंत्रालय तय करेगा कि पुल को चौड़ा करने की जरूरत है या नहीं। यह भी पढ़ें- NCR की ...