देहरादून, जून 19 -- रुड़की। सर्वे कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने नगर निगम रुड़की सभागार में सभी बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में बीएलओ ने सर्वे के दौरान आने वाली विभिन्न दिक्कतों से अवगत कराया। मुख्य नगर आयुक्त ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण भी कराया गया। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...