आरा, मार्च 10 -- आरा, निज प्रतिनिधि। एचडी जैन महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पीजी सेमेस्टर चार सत्र (2024-26) के विद्यार्थियों को सर्वेक्षण कार्य के लिए भेजा गया। विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर से विभिन्न पंचायतों में सर्वे कार्य के लिए प्रस्थान हुए। इस सर्वे का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर शोध के प्रति रुझान और पंचायत के वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है। विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को विभिन्न ग्रुपों में बांटकर अलग-अलग विषयों पर सर्वेक्षण पद्धति एवं आंकड़ों के संकलन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया है। विद्यार्थी सर्वेक्षण के बाद छात्र एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. गुल नवाज उस्मानी और डॉ मनीषा कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.