भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक रविवार को गंगारामपुर स्थित शोभनाथ गौतम के आवास पर हुई। इस दौरान किसान सभा का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही किसानों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनी। किसान नेताओं ने कहा कि जिले में मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। प्रतिदिन आंधी एवं बूंदाबादी हो रही है। इसके कारण गेहूं समेत अन्य रबी फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक किसानों की मदद को कोई ऐलान नहीं किया गया। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन ने भी इस दिशा में अभी तक सर्वे के लिए कोई टीम गठित नहीं की। कहा कि 19 अप्रैल को लखनऊ में किसानों की मांगों को लेकर व्यापक आंदोलन एवं बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले से 10 लोग जाएंगे। प्रदेश सरकार से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.