धनबाद, मार्च 12 -- सिजुआ क्षेत्र के मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत असुरक्षित क्षेत्र में तब्दील हुए बाइस/बारह बस्ती का सर्वेक्षण करने बुधवार को पहुंची जेआरडीए की एक टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक बात भी नहीं सुनी, जिससे कुछ देर के बाद टीम के सभी सदस्य उक्त स्थल से चुपचाप निकल गए। इस मामले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्रीय प्रबंधन के द्वारा जेआरडीए को एक पत्र देकर 29 लोगों को बेलगड़िया में शिफ्ट कराने को कहा गया है। इसी आलोक में टीम बुधवार को उन 29 लोगों का सर्वे करने बस्ती आई थी, लेकिन यहां के लोग बेलगड़िया जाने से पूरी तरह से इनकार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस बस्ती में 278 परिवार रहते हैं, इसलिए जहां भी शिफ्ट ...