सीवान, मार्च 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शनिवार को सर्वे करने के लिए अमीन और कर्मी के आने पर पुरखों के आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के ग्यारह लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष की सूचना मिलने पर डायल 112 और थाने के गश्ती दल ने अपने वाहन से घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। अचानक ग्यारह लोगों के घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचने पर कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने में जुट गए। घायलों में एक पक्ष के मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद तथा दूसरे पक्ष के धर्मेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती देवी, माया देवी, संतोषी देवी, रेखा देवी औ...